समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 769
दिनांक :- 01.10.2026
*स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूर्य मंदिर परिसर, मिर्जापुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान*
आज दिनांक 01.10.2026 को स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान का आयोजन सूर्य मंदिर परिसर, मिर्जापुर, नवादा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शम्भू शरण पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सूर्य मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से भाग लेते हुए परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं स्वच्छ रहने, अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों एवं जनसहयोग से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नवादा, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नवादा, जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम), जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नवादा सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #Nawada
29 views | Nawada, Bihar | Oct 1, 2026