Public App Logo
Profile Picture

Nawada District Administration

@DPRONawada
1694Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>

आज दिनांक 06.10.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी,नवादा सदर श्री अमित अनुराग की अध्यक्षता में नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत मसौढ़ा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 783
दिनांक :- 06.10.2026

*जिले के पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में आयोजित हुआ ‘सहयोग शिविर’*

आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को नवादा जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों के विभिन्न वार्डों में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। बिहार सरकार द्वारा संचालित ‘सहयोग शिविर’ आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निष्पादन की दिशा में एक प्रभावी पहल है।

प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले की पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के साथ-साथ आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर उनके निष्पादन की प्रक्रिया को भी सुगम बनाया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा ‘सहयोग शिविर’ पोर्टल भी प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत अथवा आवेदन ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे नागरिकों को अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन दर्ज कराने में सुविधा होगी तथा मामलों के समयबद्ध निष्पादन की व्यवस्था और प्रभावी होगी।

इसी क्रम में नवादा सदर प्रखंड के लोहरपुरा, सिरदला प्रखंड के अकौना, गोविंदपुर प्रखंड के बनिया विगहा, नारदीगंज प्रखंड के मसोढ़ा, पकरीबरावां प्रखंड के पकरीबरावां उत्तरी, कौआकोल प्रखंड के नावाडीह, अकबरपुर प्रखंड के पचगावां, वारिसलीगंज प्रखंड के दोसुत, रजौली प्रखंड के फरक्का बुजुर्ग, नरहट प्रखंड के नरहट, हिसुआ प्रखंड के धनवां, मेसकौर प्रखंड के मेसकौर, रोह प्रखंड के डुमरी तथा काशीचक प्रखंड के पार्वती पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए गए।

इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों एवं लाभुकों से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन किया गया। पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा स्वीकृत मामलों के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया।

इसके अतिरिक्त नगर परिषद, नवादा के वार्ड संख्या-18, नगर परिषद, वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-17, नगर परिषद, हिसुआ के वार्ड संख्या-22 तथा नगर पंचायत, रजौली के वार्ड संख्या-05 में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में नागरिकों से विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविरों में संबंधित वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, संबंधित कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 784
दिनांक :- 06.10.2026

*जिला पदाधिकारी ने बिहार विधान परिषद निर्वाचन के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण*

आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा मध्य विद्यालय, केन्दुआ, नवादा में बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम मतदान पदाधिकारियों एवं द्वितीय मतदान पदाधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि सभी मास्टर ट्रेनरों द्वारा संबंधित पीठासीन पदाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतपेटिका के संचालन, निर्वाचन सामग्री के उपयोग, मतदान प्रक्रिया तथा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रावधानों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही थी।

जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों से प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी के संबंध में भी जानकारी ली तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी प्रावधानों को गंभीरतापूर्वक समझने एवं उनका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। अतः सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका अथवा भ्रम की स्थिति होने पर मास्टर ट्रेनरों से जानकारी प्राप्त कर उसे स्पष्ट रूप से समझ लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

जिला पदाधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण, मतदान सामग्री, मतपेटिका के संचालन, मतदान की गोपनीयता, अभिलेखों के संधारण तथा मतदान के पश्चात की जाने वाली प्रक्रियाओं के संबंध में पदाधिकारियों को व्यावहारिक एवं विस्तृत प्रशिक्षण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 का संचालन स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। सभी संबंधित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 785
दिनांक :- 06.10.2026

*बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई*

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई की। आज द्वितीय अपील के तहत कुल 09 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 06 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण कर दिया गया।

 प्रस्तुत द्वितीय अपीलवादों में गायत्री पाण्डेय  द्वारा मापी प्रतिवेदन के आलोक में विपक्षी के द्वारा कब्जा नहीं करने देने के संबंध में, नवल  सिंह द्वारा अवैध राशन  का उठाव करने के संबंध में, दिलीप कुमार द्वारा स्ट्रीट लाइट के संबंध में, दिलीप कुमार द्वारा डोर-स्टेप डिलेवरी का अनुपालन टी.पी.डी.एस गोदाम के द्वारा नहीं करने के संबंध में सीमा देवी द्वारा एम.ए.सी.पी. का लाभ प्रदान करने से संबंधित मामलों में ऑनलाइन द्वितीय अपील दायर की गई थी। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन भेजे जाने के उपरांत आज शिकायतों का सुनवाई किया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 के तहत किसी भी मामले की सुनवाई कर दो माह के भीतर उसका निवारण किया जाता है। प्रखंड स्तर पर पंचायतों से संबंधित विवादों एवं समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय, नवादा सदर एवं रजौली में कोई भी व्यक्ति अपील कर सकता है, जबकि जिला स्तरीय समस्याओं एवं परिवादों के निवारण के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा का कार्यालय समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर स्थित लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम भवन में संचालित है। विवादों की सुनवाई एवं निवारण दोनों पक्षों को बुलाकर किया जाता है तथा इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। शिकायत दर्ज करने एवं निवारण की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है और आदेश से असंतुष्ट होने पर निःशुल्क अपील दायर की जा सकती है। अब शिकायतों का निवारण और भी आसान हो गया है तथा नागरिक ऑनलाइन भी शिकायत एवं अपील दर्ज कर सकते हैं।

आप भी बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कराएं और निश्चित समय-सीमा के भीतर समाधान प्राप्त करें।