कुल्लू के वार्ड-8 में जल निकासी की समस्या का समाधान, एम्बुलेंस रोड पर बनी नई नाली; गंदगी वाले स्थान को मिलेगा सुंदर पार्क जैसा रूप
नगर परिषद उपाध्यक्ष शालिनी राय की पहल से मिली लोगों को राहत, अब सौंदर्यीकरण और हरियाली से संवरेगा क्षेत्र
Kullu Times
नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर-8 के अंतर्गत एम्बुलेंस रोड पर लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या का समाधान कर दिया गया है। यहां नाली की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय ने बताया कि हाल ही में इस स्थान पर नई नाली का निर्माण करवाया गया है। इससे अब पानी की निकासी सुचारू होगी और सड़क पर पानी बहने की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस स्थान को अब केवल जल निकासी की समस्या से मुक्त करना ही नहीं, बल्कि सुंदर और व्यवस्थित रूप देना भी लक्ष्य है। पहले पानी और गंदगी के कारण यह जगह अव्यवस्था का केंद्र बन गई थी, लेकिन अब इसे लोगों के बैठने के लिए एक बेहतर स्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। जल्द ही यहां रंग-रोगन करवाकर इसे आकर्षक बनाया जाएगा।
इसके साथ ही सौंदर्यीकरण और हरियाली से जुड़े कार्य भी करवाए जाएंगे, ताकि यह स्थान स्वच्छ एवं सुंदर बने और लोग यहां सुकून के कुछ पल बिता सकें।
शालिनी राय ने कहा कि नगर परिषद का प्रयास शहरवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्वच्छ और सुंदर वातावरण तैयार करना है। शहर में ऐसे स्थानों को विकसित किया जाएगा, जो स्वच्छता, सुंदरता और जनसहभागिता की मिसाल बनें।
हमारा संकल्प है—बेहतर जनसुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और सुंदर कुल्लू।
#स्वच्छकुल्लू #सुंदरकुल्लू #जनसुविधा
Kullu, Kullu | Nov 6, 2026