देवबंद: पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को साईं धाम मंदिर के पास से किया गिरफ्तार
सोमवार को थाना देवबंद पुलिस ने घर में घुसकर एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त विजय पुत्र मनोज उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला शिवपुरम कॉलोनी थाना देवबंद को साइ धाम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।