बरेली: युवक की मौत के बाद फर्जी बायोमेट्रिक से ट्रांसफर हुईं दो गाड़ियां, विधवा पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसके पति स्व. सौरभ चंद्र की मृत्यु 10 अक्टूबर 2023 को हो चुकी है। इसके बावजूद पति के नाम दर्ज कार और बाइक को उसकी जानकारी के बिना फर्जी वारिस बनकर बेच दिया गया। आरोप है कि सास और ननद ने RTO में फर्जी दस्तावेज लगाए।