बरेली: कश्मीर का स्वाद, संस्कृति और सौहार्द — बरेली में कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का तृतीय दिवस
मेरा युवा भारत बरेली के तत्वावधान में आयोजित 6वें कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का परिसर कश्मीर की खुशबू, रंग और स्वाद से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में, कुलपति प्रो. के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।