बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला माधोबाड़ी में आयोजित PDA महापंचायत कार्यक्रम जनसेवा और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं PDA नेता डॉक्टर अनीश वेग ने वाल्मीकि समाज के जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण किया और श्रद्धा भाव से खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।