बरेली: कचौली गांव में मृत पशु मिलने से फैली दुर्गंध, ग्रामीण परेशान, प्रधान ने जल्द हटवाने का दिया आश्वासन
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के कचौली गांव में बीती रात एक मृत पशु का बच्चा मिलने से दुर्गंध फैल गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। शव के पास कुत्तों के मंडराने से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान पति छत्रपाल ने जेसीबी से शव हटवाकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार और साफ-सफाई कराने का आश्वासन दिया।