बक्सर: समाधान समारोह 2026: बक्सर में विशेष लोक अदालत, सचिव नेहा दयाल ने जनभागीदारी की अपील की
Buxar, Buxar | May 1, 2026 नालसा द्वारा प्रायोजित समाधान समारोह 2026 के सफल आयोजन एवं 9 मई 2026 को द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत को ले अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर नेहा दयाल ने आम जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 21 अप्रैल से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य लंबित पारिवारिक व अन्य विवाद खत्म करना।