सहसवान: कांवड़ यात्रा को लेकर मुजरिया पुलिस सतर्क, एएसपी ग्रामीण ने पीस कमेटी की बैठक की
आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना मुजरिया में धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। उन्होंने सभी से भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।,