जमुई: आढ़ा पुल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 18, 2026 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा पुल के पास शनिवार को दिन के 11:00 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर जेसीबी के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गया। घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।