📚 कुदरहा की एक और बड़ी उपलब्धि 📚
कुदरहा ब्लाक में आधुनिक लाइब्रेरी भवन का ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे ने शिलान्यास किया । यह कार्य आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राप्त ₹1 करोड़ की पुरस्कार राशि से कराया जा रहा है।
इस धनराशि से लाइब्रेरी भवन, एमडीएम शेड, आंगनवाड़ी केंद्र, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष तथा आरओ युक्त वाटर कूलर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।
यह पहल शिक्षा, पोषण एवं आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#Kudraha #AspirationalBlock #Education #Basti #ViksitBharat