शहपुरा: नगर के स्टेडियम में शहपुरा विधायक ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी, राम-रावण का युद्ध हुआ
शहपुरा नगर के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम ग्राउंड में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भगवान श्रीराम लक्ष्मण की आरती उतार कर पूजा पाठ किया उसके उपरांत राम रावण संवाद हुआ । दरअसल शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंगलवार शाम 7:30 श्री राम लक्ष्मण का पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया उसके उपरांत रावण दहन का कार्यक्रम रंगीन आतिशबाजी के बीच किया गया ।