पालकोट: पालकोट व करौंदी समेत कई जगहों पर घूरती रथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेले का आयोजन
Palkot, Gumla | Jul 6, 2025 पालकोट करौंदी टोटो सहित विभिन्न जगहों पर घूरती रथ पर मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान जगरनाथ,बलभ्रद बहन सुभ्रद्रा को नौ दिनों तक मौसी बाडी़ के घर रहने के बाद भगवान जगरनाथ अपने घर लौटे।इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा राजा मैदान में जय जगरनाथ के जय घोष के पूरे मैदान में रथ का परिक्रमा किया।आज के बाद मांगलिक कार्यक्रम बंद हो गए।