उम्मीद के आँशु, जिससे आपकी उम्मीद हो वो आपसे मिलने आजाए तो उम्मीद बढ़ जाती है।
टिहरी में केतन लाल हत्याकांड के बाद भीम आर्मी संस्थापक एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने केतन की बहनों और परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। सांसद ने कहा कि यदि परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, तो पुलिस को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा मिलने तक वे गांव में ही रुकेंगे।
#Tehri #KetanLal #ChandrashekharAzad #UttarakhandNews #UPNewsPaper