घोलतीर के ग्राम मवाना में रेलवे कंपनी द्वारा चल रहे निर्माण कार्यों से आवासीय भवनों को हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का विरोध जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र का सर्वे होने के बावजूद कई प्रभावित लोगों के नाम मुआवजा सूची में शामिल नहीं किए गए। उनका कहना है कि सुबह 8 बजे से इंतजार करने के बावजूद न तो प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और न ही कंपनी के प्रतिनिधि। ग्रामीणों ने मुआवजे में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच और सभी पात्र लोगों को न्याय दिलाने की मांग की है।
#Uttarakhand #BreakingNews #Compensation #UPNewsPaper
Uttarakhand, India | Jun 29, 2026