तानसेन: युवक से गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, मामला दर्ज
Tansen, Gwalior | Oct 12, 2026 सेवानगर में एक युवक के साथ गाली गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है।पीड़ित ने बताया कि वह रास्ते में रहा था तभी उधर हर्षित श्रीवास और उसके 3 साथी आ गए और उसे गालियां देने लगे उसने गली देने से मना किया तो उसकी लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और कहा कि आईन्दा तू मिल गया तो तुझे जान से मार देंगें। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है