चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेला को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के दृष्टिगत चित्रकूट पुलिस द्वारा रामघाट,धनुष चौराहा एवं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी*
दीपावली अमावस्या मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के दृष्टिगत चित्रकूट पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में सतत निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में रामघाट,धनुष चौराहा एवं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी कर भीड़भाड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्रोन के जरिए मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, श्रद्धालुओं की भीड़ एवं आवागमन पर नजर रखी गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
चित्रकूट पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि दीपावली अमावस्या मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
Karwi, Chitrakoot | Nov 8, 2026