बक्सर: दिनदहाड़े बर्थडे पार्टी में भाजपा नेता से चेन छीनी, ₹2 लाख की रंगदारी मांगी
Buxar, Buxar | May 10, 2026 बक्सर में पुरानी कचहरी गेट के पास बर्थडे पार्टी की तैयारी कर रहे भाजपा नेता व समाजसेवी गोविन्द जायसवाल से दिनदहाड़े छिनैती की घटना सामने आई है। पीपरपांती रोड, वार्ड 16 निवासी जायसवाल महिला विकास सेवा संस्थान के संयोजक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जायसवाल क्लब हैं। घटना के समय वे लक्ष्मण चाय दुकान पर बक्सर लाइव के संस्थापक पंकज पांडेय का जन्मदिन मना रहे थे।