सरदारशहर: गर्मी के तापमान में बढ़ोतरी के साथ राजकीय उपजिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़कर 1 हजार हुई ओपीडी
सरदारशहर तहसील क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी के साथ साथ अस्पताल में भी मरीजों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। राजकीय उपजिला अस्पताल में दिखाने वाले मरीजों की ओपीडी 1 हजार से ऊपर रोजाना आ रही है। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी जुकाम की चपेट में आने से मरीज राजकीय अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार करवाते हुए नजर आ रहे हैं।