सरदारशहर: पुनुसर निवासी युवक ने सड़क पर गिरा हुआ मोबाइल ईमानदारी से मालिक को किया सुपुर्द
सरदारशहर के रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम 4 बजे पुनुसर निवासी युवक राम कस्वा को सड़क पर एक मोबाइल गिरा हुआ मिला। मोबाइल चालू स्थिति में होने के कारण मोबाइल पर जब फोन आया तो मोबाइल मालिक रामनगर बास निवासी पवन माली ने राम कस्वा से कहा की यह मोबाइल मेरा है। युवक राम कस्वा ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पवन माली को पुलिस थाने में आकर मोबाइल लेने के लिए कहा।