सरदारशहर: ताल मैदान में चल रही श्रीरामकथा के अंतिम दिन कथा वाचक शंकरदास जी महाराज ने लंका दहन और रावण वध का किया वर्णन
सरदारशहर के ताल मैदान में गुरु गोरखनाथ जी जाहरवीर जी गोगाजी गौशाला समिति मीतासर की ओर से चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन कथा वाचक शंकर दास जी महाराज ने रविवार शाम 4 बजे लंका दहन और रावण वध की कथा का वर्णन किया। उन्होंने प्रसंग सुनाते हुए बताया कि पंचवटी में भगवान श्री राम, लक्ष्मण और जानकी कुटिया में रहने लगते हैं।