चोलापुर में कर्ज न देना पड़े युवक ने रची लूट की कहानी,सीसीटीवी ने खोल दी पोल
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के पिपरी ताल में 30 अगस्त को फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूट के पैसे और .38 बोर की पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार विगत दिनों युवक ने लूट की सूचना दी थी, सीसीटीवी जांच में स्थिति संदिग्ध पाया गया और जांच के दौरान सूचना फर्जी निकली।