वाराणसी में पिस्टल लेकर कार में बनाई रील, 2 अरेस्ट
वाराणसी में सोशल मीडिया पर अवैध पिस्टल के साथ रील वायरल करने के दो आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस की एसओजी के हत्थे चढ़ गए। टीम ने आरोपियों को कैंटोंमेंट से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने कार में अवैध पिस्टल लहराते हुए एक गाने पर रील बनाई थी, इसके बाद उसे इंस्टाग्राम पर वायरल किया था।