देेेवरिया: देवरही मंदिर के विकास कार्य का डीएम ने किया शुभारंभ, ₹23 लाख से अधिक की लागत से होगा सौंदर्यीकरण
Deoria, Deoria | Jun 26, 2025 देवरही माता मंदिर परिसर के विकास कार्यों का शुभारंभ गुरुवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विधिवत भूमिपूजन कर किया। ₹23.81 लाख की इस परियोजना के तहत सड़क, जलनिकासी, भव्य गेट, सौंदर्यीकरण और वृक्षारोपण जैसे कार्य होंगे। इस मौके पर चेयरमैन अलका सिंह व सभासद अमित मिश्रा भी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने मंदिर को सांस्कृतिक पहचान बताते हुए पूजन भी किया।