डिंडौरी: मोहगांव की ग्रामीण महिलाओं ने लाइट एवं पानी की समस्या के निराकरण को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार
मोहगांव सेमरटोला निवासी ग्रामीण लाइट एवं पानी की समस्या से परेशान है जिसके चलते मंगलवार दोपहर 12:00 बजे ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लाइट और पानी की समस्या का निराकरण करने की गुहार लगाई । दरअसल ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है गांव में लाइट भी नहीं है जिसके चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।