शाजापुर: दुपाड़ा रोड स्थित प्राच्य विद्या पीठ में हैप्पीनेस प्रोग्राम के तहत सिखाए जा रहे तनाव मुक्त जीवन जीने के तरीके
शाजापुर श्रीश्री रविशंकर की प्रेरणा से आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्गत चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को लोगों को शाजापुर के दुपाड़ा रोड स्थित प्राच्य विद्या पीठ में योग ध्यान एवं अन्य प्रक्रियाओं के माध्यम से जीवन जीने की कला का व्यावहारिक ज्ञान सिखाया गया। शिविर में क्षेत्र के कई लोगों ने सुबह तथा शाम को तीन घंटे तक प्रशिक्षण प्राप्त किया।