बांका: गांधी चौक के समीप से पुलिस ने एक प्रेमी-प्रेमिका को किया बरामद, प्रेमी को भेजा जेल
Banka, Banka | Oct 15, 2024 सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह 6 बजे गांधी चौक के समीप से एक प्रेमी-प्रेमिका को बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विजयनगर मोहल्ला से पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की को फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के पथड्डा गांव निवासी सूरज कुमार ने शादी के नियत से अपने साथ भगा ले गया था। मामले में लड़की के परिजनों ने थाना में आवेदन दिया था।