पलासी: पलासी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर की जा रही है जांच
Palasi, Araria | Oct 2, 2024 जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारी व महामारी के प्रसार की संभावना बढ़ गयी है. जिलाधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग इस पर प्रभावी नियंत्रण संबंधी उपायों में जुटा है. जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुनिश्चित कराते हुए प्रभावित इलाकों में कैंप संचालित कर जांच की जा रही है.