पलासी: जिले में कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पलासी प्रखंड के कई इलाकों में घुसा पानी
Palasi, Araria | Sep 28, 2024 : नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी बारिश के बाद अररिया की बकरा नदी उफ़ना गयी है. पलासी प्रखंड के धर्मगंज और पिपरा बिजवार पंचायत के आधा दर्जन गांवों के निचले इलाकों में नदी का पानी फैल गया है वहीं धर्मगंज से मेहरो चौक जाने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है. जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.