पलासी: पलासी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जिला परिषद अध्यक्ष ने लिया जायजा, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
Palasi, Araria | Sep 29, 2024 अररिया जिले नेपाल की तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले से होकर बहने वाली नदियां उफान पर है. जिसके कारण जिले के कई प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात है. पलासी प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के निचले इलाकों में पानी घुस जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसको लेकर जिला परिषद अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया.