लालगंज: प्राथमिक विद्यालय कड़ेवर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
हलिया थाना क्षेत्र के कड़ेवर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार करीब 11:30 बजे दिन दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। जहां पर चिकित्सक ने दोनों घायलों को मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया।