बारां: जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपखंड शाहाबाद में एसआईआर कार्य का लिया जायजा
Baran, Baran | Nov 22, 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने शनिवार को जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में गणना प्रपत्र संग्रहण व डिजिटाइजेशन के कार्य में प्रगति की जांच के लिए उपखण्ड शाहबाद में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं व बीएलओ से कार्यक्रम को लेकर चर्चा भी की।