*सेवा - संकल्प अभियान कहानी बदलाव की*
*अब सामान्य बच्चों की तरह मुस्कान बिखेर रहा है हियांश*
*कटे होंठ की जन्मजात विकृति से मुक्त हुआ 06 माह का बालक*
उज्जैन 14 सितंबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्रारा बताया गया है कि तराना तहसील के ग्राम हड़ावद निवासी दिलीप मालवीया एवं जशोदा मालवीया का 6 माह का बेटा हियांश कटे होंठो की जन्मजात विकृति लेकर पैदा हुआ था। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मोबाईल हेल्थ टीम द्वारा समय पर पहचान किए जाने के बाद हियांश का निःशुल्क सफल ऑपरेशन करवाया गया। अब हियांश स्वस्थ है और सामान्य बच्चों की तरह मुस्कुरा रहा है। हियांश के पिता दिलीप मालवीया मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बेटे के ऑपरेशन को लेकर चिंतित थे। क्षेत्र में बच्चों की स्क्रीनिंग के दौरान आर.बी.एस.के. मोबाइल हेल्थ टीम ने हियांश की जांच की और उसके कटे हुए होंठ की जन्मजात विकृति की पहचान की। आर.बी.एस.के. चिकित्सक ने हियांश के माता-पिता को बताया कि कम उम्र में ऑपरेशन होने से भविष्य में उसे बोलने तथा खाने-पीने में होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी और चेहरे का स्वरूप भी सामान्य हो सकेगा।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर जब माता-पिता ने ऑपरेशन के खर्च को लेकर चिंता व्यक्त की, तो चिकित्सक ने उन्हें बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हियांश का उपचार एवं ऑपरेशन निःशुल्क किया गया l
Umaria, Madhya Pradesh | Sep 14, 2026