मोहम्मदगंज: पलामू में 11 महीने पुराने हत्याकांड का खुलासा: मुटुर मुसहर की बदले में हुई हत्या, छह गिरफ्तार
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में मुटुर मुसहर हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 11 महीने पुराने एक अन्य हत्याकांड का भी खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।