जोगिंदर नगर में हाई कोर्ट के आदेश से पांचवीं बार हुई निशानदेही के बावजूद कब्जाधारी सड़क और कब्जाई भूमि पर फिर से खड़ी कर रहे दीवार। ग्रामीण पहुंचे SDM ऑफिस, की नारेबाजी।
बहुचर्चित टिकरी मुशैहरा की सड़क पर एक प्रभावशाली परिवार के कब्जे और जोगिंदर नगर प्रशासन और कब्जाधारी की मिलीभगत के खिलाफ ग्रामीण भड़क गए हैं तथा जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में किसान सभा के बैनर तले गांववासियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में ग्राम पंचायत टिकरी मुशैहरा के उप प्रधान पवन त्यागी, किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रविंदर कुमार, राकेश राणा, शोभा राम
इस अवसर पर कुशाल भारद्वाज ने बताया कि कई दशकों से टिकरी गांव की दलित बस्ती को एक सड़क जाती थी, जिस पर वाहन भी चलते थे। इस सड़क को 15-85 के साथ-साथ एम पी निधि तथा अनुसूचित जाति उपयोजना का तहत भी कुछ पैसा खर्च हुआ क्योंकि हरिजन बस्ती के नाम से यह सड़क स्वीकृत हुई थी। जब सड़क को पक्का करने हेतु लोक निर्माण विभाग ने पूरी सामग्री कार्यस्थल पर पहुंचा दी थी तो एक परिवार यहां बाहर से आकर बस गया और खरीदी गई जमीन के साथ साथ उक्त परिवार ने टिकरी की इस सड़क पर भी लंबी दीवार खड़ी कर लगभग पूरी सड़क को कब्जा कर लिया। जब प्रशासन ने सड़क नहीं खुलवाई तो वर्ष 2014 से ही किसान सभा ने इस लड़ाई को लड़ा और नए सिरे से एक उच्च स्तरीय टीम से निशानदेही करवाई गई और निशानदेही से तय हो गया सड़क पर अवैध दीवार खड़ी कर कब्जा किया गया है। किसान सभा ने जब प्रशासन से कब्जा खाली करवाने तथा सड़क बहाल करने की मांग की तो प्रशासन की लेट लतीफी से ऐसा नहीं हो सका। कब्जाधारी जो कि उस वक्त सरकारी कर्मचारी भी थी, ने अपील की लेकिन तहसील के साथ साथ वे एसडीएम, डिवीजनल कमिश्नर, और फाइनेंशियल कमिश्नर के न्यायालय से भी मुकद्दमा हार गई। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे लिया और अभी 2026 में ही माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया कि जिला राजस्व अधिकारी स्वयं इस जमीन की निशानदेही करे। जब फिर से निशानदेही की गई तो भी पाया गया कि बाहर से आकर बसे परिवार ने सड़क एवं सरकारी भूमि का 00.05.07 बीघा पर कब्जा जमाकर दीवार खड़ी की है। जिला राजस्व अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट एडीएम को सौंप दी तथा एडीएम ने एसडीएम जोगिंदर नगर को कार्यवाही करने बारे पत्र लिखा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों कब्जाधारी कई बार तहसीलदार से मिली तथा उनसे सलाह मशविरा करके शनिवार 21 नवंबर को दीवार को उखाड़कर 2 फुट पीछे फिर से लगाना शुरू कर दिया। अगले दिन रविवार था। आज सोमवार को एसडीम और तहसीलदार किसी मीटिंग के सिलसिले में मंडी गए हैं। तथा उनसे जब मुलाकात नहीं हो पाई तो प्रभावित गांववासियों ने जिला परिषद सदस्य, ग्राम पंचायत उप प्रधान के नेतृत्व में एसडीम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा।
कुशाल भारद्वाज ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हुई निशानदेही से स्पष्ट हुई स्थिति के बाद जोगिंदर नगर प्रशासन की जिम्मेवारी थी कि वे कब्जाई गई 5 बिस्वा, 7 बिस्वांसी भूमि से कब्जा हटाते और अवैध दीवार को गिराते, लेकिन कब्जाधारी को कब्जा बरकरार रखने का मौका देकर जोगिंदर नगर प्रशासन के खिलाफ निश्चित ही उच्च न्यायालय में अवमानना और कब्जाधारी से मिलीभगत का केस दाखिल किया जाएगा। कुशाल भारद्वाज ने प्रशासन को दो दिन के अंदर सड़क खुलवाने की चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कब्जाधारी को कुछ फुट पीछे दीवार लगाने बारे किस अधिकारी ने कहा उसकी पूरी रिपोर्ट भी उच्च न्यायालय को सौंपी जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि रसूखदारों को कानून को पैरों तले रौंदने और दलित बस्ती को सड़क से वंचित करने बारे प्रशासन की इस हरकत को कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उप प्रधान पवन त्यागी, पूर्व प्रधान रविंदर कुमार तथा महिला मंडल प्रधान ने भी विचार रखे।
ग्रामीणों ने उपयुक्त मंडी से भी इस बारे तुरंत दखल देने की मांग की है।
#nonfollowersfriends #nonfollowerseveryone #jogindernagar_mandi_himachal #viralreels #Viral #sdmjogindernagarIndian National Congress - Himachal PradeshBJP Himachal PradeshBlock Congress Committee Joginder NagarBharatiya Janata Party (BJP)Prakash Rana MLAHimachal Pradesh Police
Mandi, Mandi | Nov 23, 2026