महोबा: रोडवेज बस स्टैंड के सामने किराया विवाद में ऑटो चालक के साथ हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Aug 2, 2026 किराए को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेश प्रजापति का आरोप है कि तय किराया मांगने पर दो युवकों और उनके साथ मौजूद महिला ने उसके साथ मारपीट की। महिला द्वारा चप्पल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के दौरान राहगीर मूकदर्शक बने रहे।