जसवंतनगर के सदर बाजार में जाम की समस्या से आखिर कब मिलेगी राहत?
गुरुवार को करवा चौथ के पर्व पर खरीदारी करने पहुंचे महिला-पुरुषों को बाजार में जाम के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों की भीड़ और अव्यवस्थित यातायात से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
सवाल यह है कि जिला प्रशासन, नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन इस समस्या पर कब ध्यान देंगे?
डीपीएस चैनल, जसवंतनगर।