भीलवाड़ा: मदरसे पढ़ने आया 13 वर्षीय बालक लापता, गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
भीलवाड़ा। शहर के जवाहर नगर स्थित गोसी मोहल्ला से रविवार शाम एक 13 वर्षीय बालक लापता हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना गांधीनगर थाना पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लापता बालक का नाम अरहान (चीनू) मंसूरी है। वह जाकिर हुसैन का पुत्र है और बाबा धाम के पास, भीलवाड़ा का निवासी है।