कांके: सीपीआई प्रदेश कार्यालय में वाम दलों ने एचईसी को बचाने के लिए की बैठक
Kanke, Ranchi | Dec 5, 2025 सीपीआई प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एचईसी को बचाने को लेकर वाम दलों ने बैठक की। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि एचईसी को किसी कीमत में बंद नही होने देंगे। इसको लेकर जल्द आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जायेगी। वाम दलों का कहना है केंद्र सरकार द्वारा एचईसी को बंद करने परिसर उजाड़ने और भूमि लूट की सुनियोजित नीति तैयार की गई है।