इटारसी: मप्र खादी बोर्ड के नए अध्यक्ष पंकज जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष हुए शामिल
मंगलवार को दोपहर करीब 3.30 बजे मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जोशी के भोपाल भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह कार्यक्रम में इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे शामिल हुए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, मंडल अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यालय एवं उनके कार्यालय पहुँचकर आत्मीय मुलाकात की ।