मेरठ: कोतवाली क्षेत्र में हिंदू युवकों से मारपीट के विरोध में बजरंग दल का धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Meerut, Meerut | Jul 8, 2026 मेरठ के कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों के साथ हुई मारपीट के बाद मंगलवार देर रात में तनाव का माहौल बन गया। घटना से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क और कोतवाली के बाहर धरना देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।