गुन्नौर: गांव मलिकपुर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी और चार माह का मासूम घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनका चार माह का मासूम बच्चा घायल हो गया। जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सोवनपुर निवासी सत्येंद्र अपनी पत्नी विनीता और चार माह के बेटे रितिक के साथ बाइक से गांव देऊपुरा से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव मलिकपुर के समीप पहुंचे तभी पीछे टक्कर मार दी ।