MDDA का मेगा एक्शन! 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहसपुर में करीब 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया, जबकि डालनवाला और पौंधा में कई अवैध एवं मानचित्र के विपरीत बने बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया।
MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा कि अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं प्राधिकरण ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की पूरी जांच जरूर करें।
📹 देखिए MDDA की इस बड़ी कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट और वीडियो।
#MDDA #Dehradun #BanshidharTiwari #IllegalConstruction #IllegalPlotting