नौगांव ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध, 5 से 10 हजार में बेचने का आरोप
उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वे और जियो-टैगिंग के दौरान एक संस्था से जुड़े लोगों ने लाभ दिलाने के नाम पर ₹5,000 से ₹10,000 तक की वसूली की और दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए।
इसके बावजूद जब चयनित लाभार्थियों की सूची जारी हुई तो उसमें कई पात्र परिवारों के नाम नहीं मिले, जबकि कथित रूप से अपात्र लोगों को सूची में शामिल कर दिया गया। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि कुछ स्थानों पर एक ही व्यक्ति का नाम दो-दो बार सूची में दर्ज है।
मामले को लेकर लोगों ने संबंधित संस्था और सर्वे से जुड़े कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा वास्तविक पात्र परिवारों को योजना का लाभ देने की मांग की है।
#Uttarkashi #Naugaon #PMAY #PradhanMantriAwasYojana #Uttarakhand #BreakingNews #PahadSamachar