चायल: तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश, चायल में गूंजा भारत माता का जयघोष
कौशाम्बी। नगर पंचायत चायल में गुरुवार देर शाम को तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर तहसील परिसर तक पहुंची।एसडीएम एवं अधिशासी अधिकारी प्रेरणा गौतम और नगर पंचायत अध्यक्ष अमर सिंह की अध्यक्षता में निकली यात्रा में नगर पंचायत कर्मियों, छात्र-छात्राओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।