उज्जैन शहर: पुलिस भर्ती में रिजल्ट देरी से आने पर युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया
पुलिस भर्ती का रिजल्ट समय पर नहीं आने के विरोध में सोमवार 11:00 बजे के लगभग युवाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जल्द ही परिणाम घोषित करने की मांग की। मध्य प्रदेश पुलिस 2023 के अंतर्गत हुई भर्ती की परीक्षा के परिणाम आज दिनांक तक घोषित नहीं किए गए हैं जिसके कारण युवा अभ्यर्थी मानसिक तनाव और बेरोजगारी का आलम झेल रहे हैं