उज्जैन शहर: नानाखेड़ा के सागर रेस्टोरेंट से मंगवाए वेज सैंडविच में निकला कॉकरोच, ग्राहक ने खाद्य अधिकारी से की शिकायत
नानाखेड़ा स्थित सागर रेस्टोरेंट में ग्राहक द्वारा वेज सैंडविच मैं कॉकरोच निकलने का मामला सोमवार को सामने आया है ग्राहक रवि बेदी ने रेस्टोरेंट संचालक को शिकायत दर्ज करने के बाद खाद्य अधिकारी को भी शिकायत दर्ज करवाई है खाद्य अधिकारी बीएस देवलिया ने कहा जांच करवा रहे हैं उसमें जो भी सामना आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी