उज्जैन शहर: शिवनवरात्रि का पावन पर्व शुरू, 11 ब्राह्मणों ने महाकालेश्वर मंदिर में किया पूजन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। इस बार तिथि वृद्धि के कारण यह उत्सव 17 से 26 फरवरी तक 10 दिनों तक मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार, उत्सव का शुभारंभ कोटितीर्थ कुंड के प्रधान देवता भगवान कोटेश्वर के पूजन से हुआ। सोमवार की सुबह 10 बजे मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों ने भगवान