उज्जैन शहर: जमीन अधिग्रहण के विरोध में भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर रैली निकालकर प्रदर्शन किया
उज्जैन में सोमवार 12:00 के लगभग किसानों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दरअसल भारतीय किसान संघ के बैनर तले सैकड़ो किसान रैली के रूप में कोठी पैलेस स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। हाथों में भगवा ध्वज और भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए किसानों द्वारा नारे लगाए गए व कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैठकर धरना दिया गया। किसानों का यह विरोध प्रदर्शन भूमि अधिग्रहण के